फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Placental detachment during pregnancy is life-threatening for both mother and baby.

Kanpur News: गर्भावस्था में प्लेसेंटा का अलग होना मां-बच्चे के लिए जानलेवा

Thu, 15 Oct 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Placental detachment during pregnancy is life-threatening for both mother and baby.
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में बुधवार को चिकित्सा छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्हें गंभीर व घातक जटिलता अब्रप्शियो प्लेसेंटी में समय पर पहचान, उपचार करने के बारे में बताया। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. शैली अग्रवाल ने बताया कि इसमें प्रसव से पहले गर्भाशय की दीवार से प्लेसेंटा आंशिक या पूरी तरह अलग हो जाता है।
विज्ञापन


इससे मां को गंभीर रक्तस्राव और गर्भस्थ शिशु को ऑक्सीजन व पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। रक्तस्राव, पेट या पीठ में अचानक दर्द, गर्भाशय में कसाव और भ्रूण की हृदय गति में असामान्यता इसके प्रमुख लक्षण हैं। गंभीर मामलों में मां को शॉक, किडनी संबंधी समस्या, समय से पहले जन्म के साथ बच्चे के मरने का खतरा रहता है। ऐसे में समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. किरण पांडे, विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. नीना गुप्ता और डॉ. वंदना शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed