फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New twist in Vineet Minocha murder case; Shalu's mother-in-law files court petition for Power of Attorney

कानपुर: विनीत मिनोचा हत्याकांड में आया नया मोड़, पॉवर ऑफ अटॉर्नी के लिए शालू की सास ने कोर्ट में दी अर्जी

Thu, 15 Oct 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 15 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
New twist in Vineet Minocha murder case; Shalu's mother-in-law files court petition for Power of Attorney
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या और बेटे सुब्रत के जेल जाने के बाद कारोबार को चलाने के लिए विनीत की पत्नी पुनीता ने सुब्रत से पावर ऑफ अटार्नी पंजीकृत कराने की कोर्ट से अनुमति मांगी है। सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को अर्जी पर सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में पांच सितंबर को दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में पुलिस ने पहले विनीत की बहू शालू, पुराने नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को जेल भेजा था लेकिन विशाल को पुलिस रिमांड पर लेने के दौरान उसने शालू नहीं बल्कि सुब्रत के कहने पर विनीत की हत्या करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर शालू को जेल से रिहा करवा दिया था और सुब्रत को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पति की मौत और बेटे के जेल जाने के बाद करोड़ों के कारोबार को चलाने के लिए विनीत की पत्नी पुनीता ने कारोबार की बागडोर अपने हाथ में ले ली है लेकिन कारोबार को चलाने में कई समस्याएं आ रही हैं। इस पर पुनीता ने सीजेएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक अर्जी दी है जिसमें कहा है कि दवा कारोबार से आने वाले रुपये बैंक में जमा तो हो रहे हैं लेकिन निकल नहीं पा रहे हैं। बैंक अधिकारियों ने चेक पर पुनीता और सुब्रत दोनों के हस्ताक्षर करने पर ही पैसे निकलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

सुब्रत के जेल में होने के कारण बार बार उससे जेल जाकर चेक पर हस्ताक्षर बनवाने में समस्या आ रही है। त्योहार का समय है और बैंक से पैसा न निकलने से कर्मचारियों को वेतन देने में भी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा दवा कंपनियों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। लाइसेंस आदि में भी समस्या आ सकती है। इन सभी परेशानियों के चलते पुनीता ने जेल में बंद सुब्रत को पुनीता के हक में पावर ऑफ अटॉर्नी करने की अनुमति देने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

शालू भी कर सकती है कम बैक
कारोबार के लिए पुनीता के आगे आने के बाद अब माना जा रहा है कि शालू भी अपने बेटे के अधिकार के लिए आगे आ सकती है। शालू के मायकेवाले पहले से ही अपने अधिवक्ता के संपर्क में हैं। फिलहाल शालू लखनऊ स्थित मायके में ही है। परिवार के करीबियों का कहना है कि जल्द ही शालू की ओर से कोई अर्जी कोर्ट में दिए जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है कि तो 50 करोड़ के कारोबार के लिए अब सास-बहू आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed