{"_id":"6acc9e277c6570ca2c0cb0f1","slug":"pledge-for-women-s-safety-dignity-and-self-reliance-900-people-join-awareness-walkathon-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प, 900 लोगों ने निकाली जागरूकता पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प, 900 लोगों ने निकाली जागरूकता पदयात्रा
Mon, 12 Oct 2026 02:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:15 PM IST
सार
मिशन शक्ति फेज-6 में फूलबाग से कोतवाली तक पदयात्रा निकली गई। महापौर, पुलिस आयुक्त और महिला आयोग की सदस्य ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
जागरूकता पदयात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 की शुरुआत हुई। फूलबाग चौराहे से कोतवाली तक निकाली गई जागरूकता पदयात्रा में करीब 900 लोगों ने हिस्सा लिया।
महापौर प्रमिला पांडेय, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा रवाना की। पदयात्रा में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं के साथ पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, मनोवैज्ञानिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा रवाना की। पदयात्रा में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं के साथ पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, मनोवैज्ञानिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
जागरूकता पदयात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके जरिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, उत्पीड़न की स्थिति में मदद लेने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जागरूकता पदयात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें महिलाओं और छात्राओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।