फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired Irrigation Department Employee Dies in Kanpur

कानपुर: रिटायर्ड सिंचाई विभाग कर्मचारी ने लगाई खुद को आग? सुसाइड नोट में लिखी मौत की ये वजह...

Thu, 10 Sep 2026 12:03 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां स्थित सावित्री नगर में रिटायर्ड सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गुरुवार सुबह खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में पुलिस और परिजन उन्हें काशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Retired Irrigation Department Employee Dies in Kanpur
मृतक रामरतन साहू की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी होने की जानकारी सामने आई है। सावित्री नगर निवासी रामरतन साहू (72) सिंचाई विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों के मुताबिक, उनका लंबे समय से चेस्ट संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह वह अचानक घर की छत पर चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने खुद को आग लगा ली। इस दौरान उन्होंने छत का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन रामरतन को उपचार के लिए काशीराम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी होने की जानकारी दी गई है। हालांकि परिजनों ने बताया कि रामरतन का चेस्ट संबंधी बीमारी को लेकर लंबे समय से उपचार चल रहा था।

विज्ञापन

Retired Irrigation Department Employee Dies in Kanpur
मृतक रामरतन साहू की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह और चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed