{"_id":"6a932a54024dba5636075ef4","slug":"tejas-rajdhani-pelted-with-stones-before-reaching-kanpur-central-ac-coach-window-cracked-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर सेंट्रल पहुंचने से पहले तेजस राजधानी में पथराव, एसी कोच का शीशा चटका, यात्रियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर सेंट्रल पहुंचने से पहले तेजस राजधानी में पथराव, एसी कोच का शीशा चटका, यात्रियों में दहशत
Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
सार
कानपुर स्टेशन के आउटर के पास रात 10:35 बजे की घटना है। ए-4 कोच में दो पत्थर लगने का यात्रियों ने दावा किया।
विज्ञापन
एसी कोच का शीशा चटका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात कानपुर सेंट्रल पहुंचने से पहले पथराव की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों के मुताबिक, रात करीब 10:35 बजे कानपुर आउटर के पास ट्रेन के ए-4 सेकंड एसी कोच में दो पत्थर आकर लगे। इनमें एक पत्थर खिड़की के शीशे से टकराया, जिससे तेज आवाज हुई। उस समय कई यात्री सो रहे थे। अचानक हुई आवाज से महिलाएं और बच्चे समेत आसपास के यात्री घबरा गए।
ए-4 कोच की सीट नंबर 32 पर सफर कर रहे यात्री दीपक कुमार के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल से कुछ पहले ही कोच पर पत्थर लगा। पत्थर लगने के बाद कुछ देर तक कोच में अफरातफरी की स्थिति रही। यात्रियों ने आसपास देखा तो पथराव की आशंका जताई। कोच में सवार महिला वंदना वी देवी सिंह घबराकर चिल्ला उठी। जिससे कोच के अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ए-4 कोच की सीट नंबर 32 पर सफर कर रहे यात्री दीपक कुमार के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल से कुछ पहले ही कोच पर पत्थर लगा। पत्थर लगने के बाद कुछ देर तक कोच में अफरातफरी की स्थिति रही। यात्रियों ने आसपास देखा तो पथराव की आशंका जताई। कोच में सवार महिला वंदना वी देवी सिंह घबराकर चिल्ला उठी। जिससे कोच के अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
एसी कोच का शीशा चटका
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा कर्मियों ने ली जानकारी
करीब 10:49 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची। यहां कोच में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों से घटना के बारे में जानकारी ली और कोच की जांच की। यात्रियों ने सुरक्षा कर्मियों को दो पत्थर लगने की जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
आरपीएफ बोली- नहीं मिली पथराव की सूचना
हालांकि, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने ट्रेन पर पथराव की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि ट्रेन में ऐसी किसी घटना की सूचना आरपीएफ को नहीं मिली है। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रवाना भी हो चुकी है।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं यात्री
घटना की जानकारी देने वाले यात्री दीपक कुमार साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं। बताया गया कि वह कानपुर पुलिस को भी साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दे चुके हैं। उन्होंने ट्रेन के ए-4 कोच में पत्थर लगने की जानकारी दी है।