{"_id":"6a92da454d4ab45975025efd","slug":"up-t-20-league-rain-washes-out-meerut-lucknow-match-both-teams-get-one-point-each-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग: बारिश ने मेरठ-लखनऊ मुकाबले पर फेरा पानी, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग: बारिश ने मेरठ-लखनऊ मुकाबले पर फेरा पानी, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
Sat, 29 Aug 2026 06:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:40 PM IST
सार
मेरठ पहले ही प्लेऑफ में है। लखनऊ की उम्मीदों का इंतजार बढ़ गयाहै। लगातार ढाई घंटे हुई बारिश के बाद मैच को स्थगित किया गया।
विज्ञापन
स्थगित किया गया मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में शनिवार को मेरठ मवारिक्स और लखनऊ फॉल्कंस के बीच ग्रीनपार्क में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लीग में पहली बार कोई मैच पूरी तरह बारिश के कारण रद्द हुआ। मुकाबला रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
टॉस जीतकर लखनऊ ने मेरठ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बारिश शुरू होने तक मेरठ ने 8.3 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बना लिए थे। स्वास्तिक चिकारा 39 रन बनाकर नाबाद थे। अक्षय दुबे चार रन पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, जबकि कप्तान दिव्यांश जोशी 24 रन बनाकर कृष्ण कुमार सरोज का शिकार बने। दोपहर 3:56 बजे तेज बारिश शुरू होने के बाद मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। काफी देर इंतजार के बावजूद खेल शुरू नहीं हो सका और निर्धारित समयसीमा समाप्त होने पर मैच रैफरी ने शाम 5:30 बजे मुकाबला रद्द घोषित कर दिया।

इस एक अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बना चुके मेरठ मेवरिक्स के आठ मैचों में 15 अंक हो गए हैं। वहीं लखनऊ फॉल्कंस के आठ मैचों में नौ अंक हैं। बारिश से मेरठ की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन लखनऊ को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अब अगले मुकाबलों का इंतजार करना होगा।