{"_id":"6a9087cd997b7e4d990c5dc3","slug":"unnao-contractual-lineman-dies-of-electrocution-at-factory-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: फैक्टरी में संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: फैक्टरी में संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Fri, 28 Aug 2026 12:26 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
परिजनों को समझाने का प्रयास करते सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर दो में स्थित एक फैक्टरी में काम के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। भाई ने काम करने के दौरान बिना जानकारी बिजली आपूर्ति शुरू करने से हादसा हुआ है। सदर कोतवाली के कृष्णानगर मोहल्ला निवासी अशोक कुमार मिश्रा (30) बिजली निगम में संविदा कर्मचारी थे। छोटे भाई नवल मिश्रा के मुताबिक बृहस्पतिवार रात आठ बजे दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड दो स्थित फैक्टरी की लाइन ठीक करने गए गए थे।
विज्ञापन
काम के दौरान सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू होने से वह करंट की चपेट में आ गए। फैक्टरी कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से सिया, बच्चों में समृद्धि, कान्हा सहित पूरा परिवार बेहाल है। भाई का आरोप है कि जिला अस्पताल में जेई कमलेश प्रजापति को बुलाया जा रहा लेकिन वह आ नहीं रहे। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा
संविदा कर्मी की मौत के बाद बिजली निगम के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से नाराज परिजनों ने रात करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंचे परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन