सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao dispute over chatting with Dubai man father suffered 22 injuries and daughter was found decapitated

UP: पत्नी की 'दुबई वाले' से चैटिंग विवाद में दी जान, पिता की बॉडी पर 22 चोटें, बेटी का सिर धड़ से मिला अलग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: पत्नी के किसी शख्स से व्हाट्सएप चैट करने  और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर विकास गुप्ता ने अपनी बेटी वेदिका के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी समेत पांच ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है।

Unnao dispute over chatting with Dubai man father suffered 22 injuries and daughter was found decapitated
विकास गुप्ता और वेदिका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी निवासी विकास गुप्ता (45) और उनकी बेटी वेदिका (13) के खुदकुशी करने के पीछे का कारण विकास का उनकी पत्नी का किसी शख्स से व्हाट्सएप चैट करने को लेकर होने वाला विवाद बताया गया। दोनों के शव सोमवार रात नौ बजे सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर मिले थे। विकास के छोटे भाई शिवम ने अपनी भाभी पर एक युवक के संपर्क में होने का आरोप लगाया।

Trending Videos

शिवम ने पुलिस को दी गई तहरीर में भाई के ससुराल वालों पर भाई और भतीजी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का भी आरोप लगाया। सोमवार रात करीब नौ बजे सहजनी रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर पहले ट्रैक पर पिता-पुत्री के क्षत-विक्षत शव मिले थे। घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर लावारिस कार भी मिली थी। कार नंबर के आधार पर पुलिस परिजनों तक पहुंची। कोतवाली पहुंची पत्नी शैफाली ने पति विकास गुप्ता व बेटी वेदिका के रूप में दोनों की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप चैटिंग के जरिये संपर्क में थी शैफाली
पूछताछ में शैफाली पुलिस के सामने चुप्पी साधे रही। घाट पर पहुंचे मकड़ीखेड़ा निवासी विकास गुप्ता के छोटे भाई शिवम ओमर ने आरोप लगाया कि भाभी शैफाली जनवरी से व्हाट्सएप चैटिंग के जरिये दुबई में रहने वाले एक युवक के संपर्क में है। इसकी जानकारी विकास को हुई थी, जिसे लेकर दोनों में झगड़े शुरू हो गए। कलह इतनी बढ़ गई विकास ने बेटी के साथ मिलकर खुदकुशी कर ली।

Unnao dispute over chatting with Dubai man father suffered 22 injuries and daughter was found decapitated
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठी डॉली उर्फ शैफाली गुप्ता - फोटो : amar ujala

खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
उधर, गंगाघाट कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी रामबचन भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट पर शैफाली व उसके बड़े भाई शशांक ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, देर शाम पुलिस ने मृतक के भाई शिवम की तहरीर पर पत्नी शैफाली, ससुर राकेश गुप्ता, सास सुमन गुप्ता, साले यश व शशांक गुप्ता पर खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों को बताया जिम्मेदार
ट्रेन के आगे कूदकर बेटी सहित आत्महत्या करने वाले विकास गुप्ता के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट ने जांच का रुख मृतक की पत्नी और ससुरालीजनों की तरफ मोड़ दिया है।अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिली कागज की पर्ची में लिखा है कि वह पत्नी और ससुरालीजनों से परेशान होकर, आत्महत्या कर रहा है। एएसपी ने मृतक की पत्नी व उसके मायके वालों से पूछताछ की जाएगी। सुसाइड नोट में लिखावट (रायटिंग) की भी जांच की जाएगी।

Unnao dispute over chatting with Dubai man father suffered 22 injuries and daughter was found decapitated
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

ठग रहा था युवक
शिवम ने बताया कि विकास ने जो शिकायत पत्र पुलिस को देने की बात कही थी उसमें उन्होंने पत्नी से चैट करने वाले युवक द्वारा चैटिंग वायरल करने का जिक्र किया है। युवक की ओर से हजारों रुपये की डिमांड पूरी न होने पर युवक न विकास के नंबर पर मैसेज भेजा। इसके बाद विकास ने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो हकीकत पता चली। विकास ने शिवम को चैटिंग के वीडियो और फोटो भेजे थे।

विकास को पीटा था
शिवम ने बताया कि 19 फरवरी की रात विकास का पत्नी शैफाली के बीच चैटिंग को लेकर झगड़ा हुआ था। ससुराल वाले भी वहां आ गए और सभी ने मिलकर विकास को पीटा। पड़ोसी किरायेदार ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और दोनों पक्षों को शांत करा दिया।

Unnao dispute over chatting with Dubai man father suffered 22 injuries and daughter was found decapitated
घटनास्थल पर बरामद कार - फोटो : amar ujala

पिता के शरीर पर 22 चोटें, बेटी का सिर धड़ से अलग
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वेदिका (13) का सिर और बांया हाथ धड़ से अलग था। पिता विकास गुप्ता के शरीर पर करीब 22 चोटें मिली हैं। मूल रूप से कानपुर के कल्याणपुर निवासी विकास गुप्ता सहजनी में पत्नी शैफाली उर्फ डॉली गुप्ता और बेटी वेदिका के साथ किराये के मकान में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed