{"_id":"68c47236b32d79877209c64a","slug":"wife-and-lover-arrested-for-inciting-suicide-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131671-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के भारत सिंह का पुरवा गदनपुर निवासी युवक का शव 23 मार्च को रोशनमऊ के पास फंदे पर मिला था। मामले में मृतक के पिता के पिता ने बहू व उसके प्रेमी पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के पांच महीने बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रूरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को रूरा-डेरापुर मार्ग पर घेराबंदी कर गदनपुर निवासी मोनिका व महाराजगंज जिले के सनदेउरवा थाना के चौपरिया निवासी प्रेमी दीपक पासवान को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि 23 मार्च को रोशनमऊ से कुछ दूरी पर गदनपुर निवासी विजय सिंह (22) पुत्र रामबाबू का शव खेत में खड़े पेड़ में फंदे पर मिला था। मामले में विजय के पिता ने 26 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसने बेटे विजय की शादी 22 फरवरी 2024 को रोशनमऊ निवासी मोनिका के साथ की थी।
शादी के बाद से बहू बेटे को अलग रहने के लिए प्रताड़ित करने लगी थी। इसके चलते पांच अगस्त 2024 को बेटा बहू के साथ अकबरपुर के जैनपुर में किराये पर रहकर फैक्टरी में काम करने लगा था। आरोप लगाया कि पांच मार्च को बहू प्रेमी संग फरार हो गई। इसपर बेटे ने 10 मार्च को बेटे ने अकबरपुर थाना में बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ससुरालीजन बेटे विजय को आत्महत्या के लिए लगातार उकसा रहे थे। जिससे आहत होकर 23 मार्च को बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

Trending Videos