सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women awareness drive under Mission Shakti Phase 5 in Hamirpur

Hamirpur: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा व अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 13 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Women awareness drive under Mission Shakti Phase 5 in Hamirpur
महिलाओं को जागरूक करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड, पैलानी तिराहा और रामलीला मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रियंका और पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर और सजग बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा से जुड़े जरूरी नंबरों की जानकारी विस्तार से दी गई।

Trending Videos

साथ ही महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें। पुलिस टीम ने यह भी भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अभियान के जरिए महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed