{"_id":"6887aa4ffdbd5cf1e30688d3","slug":"students-create-ruckus-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-of-kasganj-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में हंगामा...खाने की खराब गुणवत्ता पर भड़के छात्र, मेस में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में हंगामा...खाने की खराब गुणवत्ता पर भड़के छात्र, मेस में की तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार
मेस में पहुंचे छात्र खाने को देखकर भड़क गए। हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। उनका कहना था कि उन्हें खराब गुणवत्ता का खाना परोसा जा रहा है।
मेस में हंगामा करते छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कासगंज के गांव थारा चिथरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार रात खराब खाना देने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किय। इस दौरान मेस में तोड़फोड़ भी की। छात्रों का आरोप है कि गर्मी में पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। मेस में हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हुआ।
जवाहर नवोदय विद्यालय के मेस में सोमवार रात खाना खाने पहुंचे छात्रों ने बेंच और टेबल उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। आरोप है कि खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा है। कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विद्यालय के प्रिंसिपल आरआर सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अभी बाहर हैं। उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं है। उधर, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्रों ने खाने को लेकर नाराजगी जताई है। वह मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
Trending Videos