{"_id":"6a91d8ed7ff5e04f2e0fd7c6","slug":"body-of-married-woman-living-at-her-parental-home-found-hanging-from-a-noose-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-147230-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मायके में रह रही विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मायके में रह रही विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
अलीपुरजीता गांव में बृहस्पतिवार देर रात मायके में रह रही 27 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि विवाहिता घरेलू अनबन की वजह से चार वर्ष से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
अलीपुरजीता निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री अंजू देवी की शादी करीब आठ वर्ष पहले कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सेहियापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चों में पांच वर्षीय पुत्री अनुष्का और तीन वर्षीय पुत्र अंश हैं।
परिजनों के मुताबिक, घरेलू अनबन के चलते अंजू करीब चार वर्षों से दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार देर रात अंजू का शव कच्चे मकान के अंदर धन्नी से दुपट्टे के फंदे से लटका था।
विज्ञापन
छोटी बहन रचना सिंह कमरे में गई तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पिता समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
अलीपुर जीता गांव में मायके में रह रही विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में परिजनों से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।-- सत्येंद्र तिवारी, सीओ सिराथू
विज्ञापन
अलीपुरजीता निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री अंजू देवी की शादी करीब आठ वर्ष पहले कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सेहियापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चों में पांच वर्षीय पुत्री अनुष्का और तीन वर्षीय पुत्र अंश हैं।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, घरेलू अनबन के चलते अंजू करीब चार वर्षों से दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार देर रात अंजू का शव कच्चे मकान के अंदर धन्नी से दुपट्टे के फंदे से लटका था।
विज्ञापन
छोटी बहन रचना सिंह कमरे में गई तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पिता समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
अलीपुर जीता गांव में मायके में रह रही विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में परिजनों से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।