फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   will shoot you and kill myself if you don add Chaudhary to your name Class 9 student issues

कौशाम्बी : नाम के आगे चौधरी नहीं जोड़ा तो मार दूंगा गोली, खुद भी कर लूंगा आत्महत्या, नौवीं के छात्र ने दी धमकी

Wed, 23 Sep 2026 05:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 05:15 PM IST
सार

ओसा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले छात्र ने टीसी में अपने नाम के आगे चौधरी नहीं लिखे होने पर शिक्षक को गोली मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन

विस्तार

ओसा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले छात्र ने टीसी में अपने नाम के आगे चौधरी नहीं लिखे होने पर शिक्षक को गोली मारने की धमकी दे डाली। छात्र मंगलवार सुबह शिक्षक के घर पहुंचा और आठ पन्नों का धमकी भरा पत्र फेंककर भाग गया। पत्र में नाम में संशोधन नहीं होने पर शिक्षकों को गोली मारने और खुद आत्महत्या कर उन्हें फंसाने की बात लिखी थी। प्रधानाचार्य ने छात्र को निलंबित कर दिया है और परिजनों की मौजूदगी में उसकी काउंसिलिंग शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि क्षेत्र के गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय से आठवीं कक्षा पास करने के बाद छात्र ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। कक्षाध्यापक के अनुसार छात्र की टीसी में नाम के आगे चौधरी नहीं लिखा था। छात्र अपने नाम में चौधरी जोड़ना चाहता था, लेकिन आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण टीसी में दर्ज नाम के आधार पर उसका पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे शिक्षक अपने घर पर थे। इसी दौरान छात्र वहां पहुंचा और आठ पन्नों वाला धमकी भरा पत्र फेंक कर भाग गया। पत्र में लिखा था कि नाम में संशोधन कर चौधरी नहीं जोड़ा तो आपको गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार लूंगा और शिक्षकों को फंसा दूंगा। पत्र पढ़कर शिक्षक दंग रह गए। उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी प्रधानाचार्य को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बुलाकर छात्र को किया निलंबित

मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को बुलाया। छात्र के माफी मांगने के बाद उसे विद्यालय से निलंबित कर दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र की काउंसिलिंग कराई जा रही है। उसने इस तरह की धमकी क्यों दी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शिक्षकों में दहशत

छात्र की धमकी के बाद शिक्षक और उनका परिवार दहशत में है। विद्यालय के अन्य शिक्षक भी घटना को लेकर चिंतित हैं। प्रबंधन ने छात्र और उसके परिजनों से बातचीत कर मामले को गंभीरता से लिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र के व्यवहार और धमकी भरे पत्र के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed