सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Condition deteriorates after delivery, mother and child die

Kaushambi News: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, जच्चा-बच्चा की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 09 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Condition deteriorates after delivery, mother and child die
विज्ञापन
कोखराज के वंश का पूरा गांव निवासी पवन विश्वकर्मा की पत्नी पूनम (28) की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज का दावा है कि प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया था। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos


मृतक के देवर राजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की देखरेख में प्रसव की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन इसी दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगड़ गई। उनका कहना है कि काफी प्रयास के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मां व नवजात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार रात करीब 10:46 बजे प्रसूता पूनम अपने परिजनों के साथ एमसीएच विंग पहुंची, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। शनिवार सुबह प्रसव के दौरान उसने लड़के को जन्म दिया, लेकिन नवजात मृत था। इसके कुछ ही देर बाद प्रसूता की हालत अचानक नाजुक हो गई और उसे उल्टी होने लगी।
स्थिति गंभीर होने पर स्त्रीरोग विशेषज्ञ के निर्देश पर नर्सिंग स्टाफ ने परिजनों को मरीज को रेफर करवाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। एंबुलेंस आने के बाद परिजन महिला को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने के बजाय मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई।
:: प्रसूता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया गया था। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उसे वहां ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए। उसके बाद जानकारी मिली की प्रसूता की मौत हो गई। मामले की जानकारी ली जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed