फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crucial information obtained during the interrogation of a wanted criminal arrested in an encounter.

Kaushambi News: मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी से पूछताछ में मिली अहम जानकारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Crucial information obtained during the interrogation of a wanted criminal arrested in an encounter.
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी मोइनुद्दीन। स्रोत: पुलिस - फोटो : chineni news
चरवा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोइनुद्दीन उर्फ इरफान से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चरवा थाना क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, साथ ही सरायअकिल क्षेत्र की एक अन्य वारदात में भी शामिल होने की बात कबूली है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, मोइनुद्दीन उर्फ इरफान पर चरवा थाना क्षेत्र में दर्ज गोकशी के मुकदमे में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब उसे घेरने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गुगवा स्थित नींबू के बाग में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा, उसने सरायअकिल थाना क्षेत्र के पनारा गोपालपुर में पूर्व में हुई गोकशी की घटना में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है।
विज्ञापन

सीओ चायल शिवांक सिंह का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed