फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lawyers sitting on dharna even after the third day

तीसरे दिन भी प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे रहे वकील

Thu, 16 Sep 2021 05:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 05:12 PM IST
सार

संघ के अध्यक्ष ने रजिस्टार सर्वेंदु मिश्रा पर आरोप लगाते हुए बताया कि बैनामा के दस्तावेज में कमियां निकाल कर उन्हें रोक दिया जाता है। इसके बाद दबाव बनाकर अवैध वसूली कर बैनामा पंजीकृत किया जाता है। साथ ही विक्रेता द्वारा अंकित अंश के क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर स्टांप की कमी बता दी जाती है।

विज्ञापन
Lawyers sitting on dharna even after the third day
Lawyers sitting on dharna even after the third day - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

उपनिबंधन कार्यालय में काश्तकारों से अवैध वसूली और रजिस्ट्रार के मनमाने रवैये से सिराथू तहसील के अधिवक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन कर उपनिबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दिया। चेताया कि समस्या का निस्तारण नहीं होने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष ने रजिस्टार सर्वेंदु मिश्रा पर आरोप लगाते हुए बताया कि बैनामा के दस्तावेज में कमियां निकाल कर उन्हें रोक दिया जाता है। इसके बाद दबाव बनाकर अवैध वसूली कर बैनामा पंजीकृत किया जाता है। साथ ही विक्रेता द्वारा अंकित अंश के क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर स्टांप की कमी बता दी जाती है। रोजाना की इस व्यवस्था से काश्तकार परेशान हैं। इसके अलावा महीने भर के भीतर कई फर्जी बैनामा किए गए हैं। जिसमें जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाया गया है।
विज्ञापन


व्यवस्था सुधरने तक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहने की जिद पर अड़े वकीलों ने कहा कि यदि इसके बावजूद भी अवैध वसूली नहीं बंद हुई तो वह सभी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बसंत सिंह, श्याम लाल पाल, जयदीप पांडेय, संजीव मिश्रा, सुमित कुमार, शिव सेवक अग्रहरि, अंसार अहमद, बृजेश मिश्रा, बृजेश सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed