फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son lodges FIR against Manjhanpur Nagar Panchayat clerk.

Kaushambi News: नगर पंचायत मंझनपुर के बाबू पर बेटे ने दर्ज कराई एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Son lodges FIR against Manjhanpur Nagar Panchayat clerk.
नगर पंचायत मंझनपुर में बाबू के पद पर कार्यरत संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ उनके बेटे जयंत कुमार गुप्ता ने मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बिहला उर्फ पूरामुफ्ती निवासी जयंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को वह अपनी मां मीना गुप्ता के साथ नगर पंचायत कार्यालय में पिता से मिलने गया था। आरोप है कि संजय कुमार गुप्ता ने दोनों से मिलने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर गालीगलौज शुरू कर दी और डंडे से पत्नी व बेटे की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को अंदरूनी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने मंझनपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed