फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   22 applications submitted at voter revision camp; focus on enrolling new voters

Kushinagar News: मतदाता पुनरीक्षण कैंप में 22 आवेदन जमा, नए वोटरों को जोड़ने पर जोर

Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
22 applications submitted at voter revision camp; focus on enrolling new voters
साड़ी खुर्द के तीन बूथों पर नए मतदाता बनने के लिए 14 और संशोधन के लिए आठ लोगों ने भरा फार्म
विज्ञापन


जानकीनगर/लक्ष्मीगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न बूथों पर कैंप लगाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता पहचान पत्र में संशोधन के लिए आवेदन जमा कराए गए। इस दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को विशेष रूप से 18 और 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के निर्देश दिए।
जानकीनगर क्षेत्र के कुशीनगर विधानसभा के साड़ी खुर्द स्थित बूथ संख्या 136, 137 और 138 पर आयोजित कैंप में कुल 22 आवेदन जमा हुए। इनमें नए मतदाता बनने के लिए फार्म-6 के 14 आवेदन और मतदाता पहचान पत्र में संशोधन के लिए फार्म-8 के आठ आवेदन शामिल हैं। कैंप के दौरान बीएलओ पंकज कुमार तिवारी, रंभा देवी और गिरिजा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, लक्ष्मीगंज क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 241, 242 और 243 का शनिवार को नायब तहसीलदार कप्तानगंज एकता त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को 18 और 19 वर्ष के नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने तथा अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाकर जमा कराने का निर्देश दिया। बीएलओ बबीता देवी, स्नेहलता पांडेय और कमला देवी ने बताया कि नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed