{"_id":"6add17f75bde33c50c0762b7","slug":"uproar-over-allegations-of-demanding-money-for-medical-dressing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170891-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मरहम पट्टी के लिए रुपये मांगने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मरहम पट्टी के लिए रुपये मांगने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में एक युवक ने स्टाफ नर्स पर मरहम पट्टी के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर जुटे स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद युवक के मां की मरहम पट्टी बदली गई।
जानकीनगर निवासी आशीष गुप्ता ने अपनी मां उर्मिला देवी को भर्ती कराया था। उनकी मां के सिर में चोट लगने से घाव हो गया था। शनिवार को वह सर्जिकल वार्ड में मरहम पट्टी बदलवाने के लिए करीब तीन घंटे तक इंतजार किया।
आरोप है कि स्टाफ नर्स 50 रुपये मरहम पट्टी करने के लिए मांग रही थी। इससे नाराज आशीष गुप्ता हंगामा करने लगा। मामला बढ़ता देख वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और उर्मिला का मरहम पट्टी कराया। वहां मौजूद अन्य तीमारदारों ने स्टाफ नर्सों पर रकम मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।