फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to add the names of eligible youth and left-out voters to the electoral roll

Kushinagar News: पात्र युवाओं और छूटे मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश

Sun, 25 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to add the names of eligible youth and left-out voters to the electoral roll
पडरौना। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत शनिवार को डीएम संजय चौहान कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदाता पंजीकरण से जुड़े अभिलेखों और कार्यों की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को पात्र युवाओं और अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों का नाम शामिल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 333-कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय गोला बाजार, कसया और भलुही मदारी पट्टी स्थित बूथ संख्या 340 से 344 तक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पंजीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम करने को कहा। अभियान के तहत एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन

इसके अलावा किसी कारणवश नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों, स्थान परिवर्तन करने वाले मतदाताओं और सूची में संशोधन कराने के इच्छुक नागरिकों को भी पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed