{"_id":"6a7253a09c172224930b2cb3","slug":"accused-arrested-in-teenage-girls-suicide-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-165115-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी की खुदकुशी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी की खुदकुशी में आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। 31 जुलाई की दोपहर घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी का शव तीसरे दिन किन्नर पट्टी में पूर्व सांसद के बगीचे में दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने इस मामले में पहले से दर्ज गुमशुदगी में आत्महत्या के लिए उकसाने का धारा बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले 14 वर्षीय छात्रा घर से अचानक लापता हो गई। तीन दिन बाद उसका शव पूर्व सांसद के बागीचे में फंदे से झूलता हुआ मिला था। घर वाले गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि छात्रा गांव के एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। दोनों के बीच नजदीकियां था। माघी कोठिलवा गांव निवासी आरोपी युवक प्रिंस के उकसाने से वह फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है, जिससे युवक बात करता था। थानाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक और किशोरी के बीच बातें होती थी। फोन पर बातचीत के दौरान कहासुनी घटना के दिन हुई थी। इससे नाराज होकर छात्रा ने फांसी लगा ली थी।