फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tissue culture to begin at Khadda Sugar Mill.

Kushinagar News: खड्डा चीनी मिल में शुरू होगा टिशू कल्चर

Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tissue culture to begin at Khadda Sugar Mill.
खड्डा(कुशीनगर)। गन्ना किसानों के लिए खड्डा क्षेत्र जल्द ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। आईपीएल चीनी मिल में टिशू कल्चर (ऊतक संवर्द्धन) आधारित गन्ना पौध उत्पादन परियोजना स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यालय की मंजूरी के बाद इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया चल रही है। परियोजना शुरू होने के बाद किसानों को रोगमुक्त, शुद्ध और उच्च उत्पादकता वाली गन्ना प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

आईपीएल चीनी मिल खड्डा के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि मिल परिसर में प्रयोगशाला और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए विशेषज्ञ संस्था से संपर्क किया गया है। जल्द ही परियोजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिशू कल्चर तकनीक से तैयार पौधों में रोग और वायरस का खतरा बेहद कम होता है। क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु के अनुसार उपयुक्त गन्ना प्रजातियों का चयन कर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ चीनी रिकवरी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

-
किसानों को मिलेंगे नए और स्वस्थ गन्ना के पौधे
टिशू कल्चर तकनीक में सबसे पहले गन्ने के स्वस्थ और श्रेष्ठ पौधे के एक छोटे हिस्से को प्रयोगशाला में सुरक्षित वातावरण में विकसित किया जाता है। वहां से हजारों रोगमुक्त पौधे तैयार किए जाते हैं। इसके बाद इन पौधों को नर्सरी में बढ़ाया जाता है और पूरी तरह तैयार होने पर किसानों को बीज के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रक्रिया से तैयार पौधों में रोग लगने की संभावना कम होती है और उनकी बढ़वार भी बेहतर होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ मूल पौधे से कम समय में बड़ी संख्या में गुणवत्तापूर्ण पौधे तैयार किए जा सकते हैं। परियोजना शुरू होने के बाद खड्डा क्षेत्र के किसानों को नई एवं उन्नत गन्ना प्रजातियां स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्हें बाहर से बीज मंगाने की जरूरत कम पड़ेगी और बेहतर उत्पादन के जरिए आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। क्षेत्र के गन्ना विकास और चीनी उद्योग के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed