{"_id":"6a14ba498650fdeda70410b1","slug":"amidst-the-petroleum-crisis-demand-for-e-vehicles-rises-sales-triple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160547-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट्रोलियम संकट के बीच बढ़ी ई-वाहनों की मांग, बिक्री हुई तीन गुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट्रोलियम संकट के बीच बढ़ी ई-वाहनों की मांग, बिक्री हुई तीन गुना
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया। पेट्रोलियम संकट के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में अचानक तेजी आ गई है। ई-बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी की ओर रुख कर रहे हैं। हालात यह हैं कि कई शोरूमों में इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरियों का स्टॉक तक खत्म हो गया है। वाहन विक्रेताओं के अनुसार, पहले जहां एक महीने में चार से पांच ई-बाइक बिकती थीं, वहीं अब बिक्री बढ़कर 12 से 14 वाहनों तक पहुंच गई है। कई शोरूमों में 40 से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। लगातार बढ़ती मांग के कारण ग्राहकों को वाहन की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।व्यापारियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों का खर्च काफी कम पड़ता है, जिससे लोग इन्हें अधिक पसंद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक का क्रेज तेजी से बढ़ा है। लोग अपने बजट के अनुसार वाहन बुक करा रहे हैं।
कसया में इलेक्ट्रिक वाहन विक्रेता भोला गुप्ता ने बताया कि तेल संकट के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं और वाहन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद लोगों का रुझान ई-वाहनों की ओर बढ़ा है। बताया कि वाहनों की बुकिंग में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बैटरियों का स्टॉक भी खत्म होने लगा है। इस महीने बिक्री दोगुनी से अधिक हो गई है और कई मॉडल की वेटिंग चल रही है। वहीं सपहा ई बाइक विक्रेता राजेश ने कहा कि पहले सामान्य बिक्री होती थी, लेकिन अब 40 से 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जैसे ही वाहन शोरूम पहुंच रहे हैं, वैसे ही बिक जा रहे हैं। काफी लोगों का डिमांड लगा हुआ है।
Trending Videos