सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp election

भाजपा मंडल का चुनाव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
bjp election
विज्ञापन
फोटो है।
Trending Videos

भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ
कहीं गहमागहमी तो कहीं शांतिपूर्ण ढंग से हुआ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सोमवार को जगह-जगह भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ। कहीं चुुनाव संपन्न हो गया तो कहीं हंगामे की वजह से चुनाव टाल दिया गया। जहां चुनाव सकुशल संपन्न हो गया, वहां के मंडल अध्यक्षों का नाम चुनाव अधिकारियों ने पार्टी के जिले स्तर के पदाधिकारियों को भेज दिया।
नगर के जेपी पैलेस में सोमवार को चुनाव अधिकारी प्रभाकर द्विवेदी और सह चुनाव प्रभारी चंद्रप्रभा पांडेय की मौजूदगी में भाजपा के मंडल अध्यक्षों का पर्चा दाखिला हुआ। इसमें प्रमोद साहा और भुवनेश्वर द्विवेदी ने पर्चा भरा। चुनाव अधिकारी ने संभावित अध्यक्ष का नाम चयनित कर पार्टी के जिला नेतृत्व को भेज दिया। इस दौरान किशोर यादव, चंद्रभान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार किसान इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ मंडल अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। चुनाव अधिकारियों को बिना किसी निर्णय के लौटना पड़ा। चुनाव अधिकारी दिनेश जायसवाल व सहायक चुनाव अधिकारी धनंजय तिवारी की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू होते ही पिपरा बाजार मंडल अध्यक्ष पद के लिए सतीशचंद्र राय, प्रेमशंकर सिंह और महेश रौनियार समेत तीन लोगों ने दावेदारी पेेेश की। संगठन के नियमानुसार दो दावेदारों की उम्र निर्धारित सीमा से ज्यादा थी। दावेदार एक दूसरे को लेकर आपत्ति जताते रहे। चुनाव अधिकारियों ने प्रयास किया कि सदस्यों और उम्मीदवारों की आपसी सहमति से चुनाव संपन्न हो जाए, लेकिन बात नहीं बनी।
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार बलकुड़िया इंटर कॉलेज परिसर में मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद को लेकर महेश रौनियर, प्रेमशंकर सिंह और सतीश राय समेत तीन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जिसमें महेश रौनियार निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश जायसवाल व सह चुनाव अधिकारी धनंजय तिवारी ने पर्चों की जांच की, जिसमें महेश रौनियार का पर्चा बैध पाया गया। सतीसचंद्र राय व प्रेमशंकर सिंह की उम्र अधिक होने के कारण उनका पर्चा अवैध घोषित करते हुए महेश रौनियार को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान राजन जायसवाल, गोरखनाथ मिश्र, चंचल राय, दिवेश मिश्र, प्रमोद राय, राजेश शर्मा, नित्यानंद पांडेय, नित्यानंद, अतुल, राजन, मारकंडे, वरुण, दुर्ग्रेश, मनोज, गोविंद, सुरेश, रविंद्र, सुकई, कन्हैया, धर्मेंद्र, योगेंद्र, दुर्गा आदि मौजूद रहे।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार मंडल चुनाव अधिकारी शैलेष मणि त्रिपाठी सह चुनाव अधिकारी चिरंजीव सिंह की अगुवाई में दुदही मंडल अध्यक्ष के चुनाव में पदाधिकारियों में आम सहमति नहीं बन पाई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश मल्ल, रविंद्र शुक्ला, सुरेंद्र तिवारी, दीपराज खरवार, नवीन ओझा, राजू जायसवाल, भरत नाथ तिवारी, केदार सिंह, सुरेश गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, लालपहाड़ी कुशवाहा समेत 18 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने एक-एक कर बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी की और रिपोर्ट जिला कमेटी को भेजने की बात कही। इस दौरान भगवती शरण जायसवाल, राजन जायसवाल, अजय गुप्ता, भरत गुप्ता, व्यास गोंड़, विश्वनाथ राय, दीलिप राय, प्रहलाद यादव, अंजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी महुअवा के गुप्तकालीन सूर्यमंदिर परिसर में सोमवार को तुर्कपट्टी मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें मंडल अध्यक्ष पद के लिए राजेश तिवारी, अजय ओझा, उग्रसेन सिंह, रामप्रवेश गुप्त, विद्याधर ओझा, गिरीश नारायण पांडेय, अजय प्रजापति, लक्ष्मण कुमार शुक्ल, महेंद्र शर्मा, रामेश्वर शाही, जय प्रकाश मिश्र, लल्लन कुशवाहा व सुनील प्रसाद समेत कुल 13 लोग और जिला प्रतिनिधि के कुल 6 लोगों ने दावेदारी पेश की। चुनाव अधिकारी श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने बताया कि आपसी सहमति न बन पाने के कारण मंडल अध्यक्ष पद के लिए आए नामों की सूची जिला नेतृत्व को भेज दी जाएगी। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी गोपाल राव, अजय राय, प्रमोद पांडेय, ब्यास राय, राजेश्वर सिंह, राजेश पटेल, रुद्र प्रताप सिंह, सुनील प्रसाद, दीपक कुमार, सुनील कुमार, नागेन्द्र पांडेय, विपिनलाल श्रीवास्तव, गोपीचंद, नूतन मिश्र, अजय, मनोज, अभिषेक, आलोक, राजकिशोर, सतीश गिरी, विंध्यवासिनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
सेवरही भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए 13 लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
तमकुहीरोड। सोमवार को सेवरही में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया काफी गहमागहमी के बीच शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए 13 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी बनी हुई थी और कई लोग मंडल अध्यक्ष बनने के दौड़ में शामिल थे। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी और कसया के पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार जायसवाल की देखरेख में सेवरही ब्लॉक सभागार में काफी गहमागहमी के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। सेवरही मंडल अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष मंशा पांडेय, डॉक्टर बाबूलाल गुप्ता, रामजी कसेरा, राकेश यादव, रजनीकांत चौबे, प्रमोद सिंह, श्रीकांत सिंह, रामनरेश मिश्र, अंजनी तिवारी, अरविंद जायसवाल, रविंद्र गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, सुधीर सिंह सहित तेरह लोगों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र किया। इसके अलावा जिला कार्य समिति के लिए पांच और मंडल कार्य समिति के लिए 23 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, जिला मंत्री रमेशचंद्र उर्फ ओसियर सिंह, ब्रजभूषण मिश्र, दीपक सिंह, मोती जायसवाल, गणेश सोनी, नमोनारायण मौर्य, शुकदेव रौनियार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed