{"_id":"69e93c7453dbb011220dbeca","slug":"construction-of-rob-and-underpass-moves-at-a-sluggish-pace-people-troubled-by-traffic-jams-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158536-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरओबी और अंडरपास का निर्माण सुस्त...जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरओबी और अंडरपास का निर्माण सुस्त...जाम से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। शहर के कोतवाली रोड स्थित रेलवे ढाले पर चल रहे अंडरपास निर्माण की गति धीमी है। इसके चलते अंडरपास निर्माण कार्य पूरा होने में अभी करीब डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है। इसके बाद ही इससे लोग आवागमन कर सकते हैं।
वहीं, नोनियापट्टी स्थित रेलवे ढाले पर बन रहे आरओबी के निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने आरओबी निर्माण के लिए एक तरफ पायलिंग का कार्य अभी पूरा नहीं किया, जबकि रेलवे लाइन के दूसरे तरफ पाइलिंग का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। पाइलिंग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आरेओबी का निर्माण कार्य में तेजी दिखेगी। वहीं अंडरपास निर्माण कार्य में सुस्ती के चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पडरौना शहर के बीच होकर गुजरता है। शहर में आने वाले लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेल लाइन पर पांच स्थानों पर रेलवे ढाला बनाया गया है। इस रास्ते जब भी काेई ट्रेन आती है, तो शहर के सभी रेलवे ढाला एक साथ बंद हो जाते हैं। रेलवे ढाला बंद होते ही शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। ट्रेन जाने के बाद रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। करीब दोनों तरह 150 से 200 मीटर तक जाम लग जाता है।
जाम से निकालने में लोगों को 20 से 25 मिनट तक समय लग जाता है। लोगों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाली शहर के मुख्य मार्ग पर अंडर पास और कठकुइयां रोड से भूतनाथ कॉलोनी, नोनियापट्टी के रास्ते अंबे चौक जाने वाली बाईपास मार्ग पर नोनियापट्टी रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। शहर के रेलवे ढाला संख्या 68 यानी सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर बन रहे अंडर पास निर्माण कार्य सुस्त हो गई है।
मार्च में ही निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन निर्माण कार्य में सुस्ती की वजह से अभी अंडर पास की दीवार, सड़क पर ढलाई और छज्जा निर्माण का कार्य होना शेष है। इसे पूरा होने में डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है। रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजिनियर कार्य पीसी शुक्ला ने बताया कि अंडर पास निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। रेल लाइन के नीचे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
अंडर पास की दीवार, सड़क की ढलाई और छज्जा निर्माण का कार्य होना शेष है। इसे तेजी से पूरा कराया जा रहा है। दिन में धूप अधिक होने के चलते दिन कार्य कम लेकिन रात में निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो 15 जून तक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा लिया जाएगा। वहीं नोनियापट्टी स्थित रेलवे लाइन पर चल रहे आरओबी निर्माण में भी तेजी आ गई है। रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ पाइलिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है। रेलवे लाइन के उत्तर तरफ आरओबी निर्माण के लिए पायलिंग का कार्य चल रहा है। दोनों तरफ पायलिंग का कार्य पूरा होने के बाद अन्य निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे इंजीनियर प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि नोनियापट्टी रेलवे ढाला पर बन रहे एल आकार के आरओबी का निर्माण कार्य तेजी से कराजा जा रहा है। चूकिं अभी पायलिंग का कार्य चल रहा है इसलिए निर्माण की गति धीमी महसूस हो रही है।
रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ पायलिंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ भी पायलिंग का निर्माण चल रहा है। दिन में धूप तेज होने के चलते रात में अधिक निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निर्धारित समय के भीतर आरओबी का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X