{"_id":"69e93d80a248f3a5d0011a79","slug":"protest-in-kathmandu-against-customs-duty-on-goods-exceeding-100-rupees-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-157006-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 100 रुपये से अधिक सामान पर कस्टम ड्यूटी के खिलाफ काठमांडो में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 100 रुपये से अधिक सामान पर कस्टम ड्यूटी के खिलाफ काठमांडो में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपिलवस्तु। नेपाल-भारत सीमा पर 100 रुपये से अधिक कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाने की नई नीति के विरोध में काठमांडो में बुधवार को प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इस फैसले को आम लोगों के लिए बोझ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।
यूथ फॉर ट्रुथ के बैनर तले काठमांडो के मैतीघर मंडला में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्लेकार्ड पर “और टैक्स की जरूरत नहीं, ज्यादा कीमतों को बर्दाश्त नहीं”, “बॉर्डर का शोषण बंद करो” और “कस्टम ड्यूटी खत्म करो” जैसे नारे लिखे थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की इस नीति से सबसे ज्यादा असर नेपाल-भारत सीमा से जुड़े इलाकों के लोगों पर पड़ रहा है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सीमा पार से सामान लाते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकार ने 100 रुपये से अधिक कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाने का प्रावधान लागू किया है। इस फैसले के बाद से ही सीमा क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस नीति को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नियम आम नागरिकों के हितों के खिलाफ है और इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X