फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Despite a discharge of 26,000 cusecs in the Gandak, the AP embankment remains at risk of erosion.

Kushinagar News: गंडक में 26 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज के बावजूद एपी बांध पर कटान का खतरा

Sun, 25 Oct 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Despite a discharge of 26,000 cusecs in the Gandak, the AP embankment remains at risk of erosion.
नारायणी नदी में बैकरोलिंग के कारण एपी बांध के 13.950 से 13.980 किमी के बीच कटान का गंभीर खतरा
विज्ञापन

तमकुहीरोड। नारायणी (गंडक) नदी में बैक रोलिंग के कारण अहिरौलीदान में एपी बांध के किमी 13.950 से किमी 13.980 के बीच कटान का गंभीर खतरा बना हुआ है। पिछले कई दिनों से यह स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि शनिवार को गंडक में डिस्चार्ज करीब 26 हजार क्यूसेक ही रहा। इसके चलते अभियंताओं को रात में भी बचाव कार्य कराना पड़ रहा है। तटवर्ती गांव के लोग इससे सहमे हुए हैं।

शुक्रवार रात बैकरोलिंग तेज होने से बांध के पास कटान शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलते ही निगरानी कर रहे जेई रमेशधर दुबे और जेई सुनील यादव समेत अन्य अभियंता मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में जीओ बैग डालकर बचाव कार्य शुरू कराया गया, जो देर रात तक जारी रहा। शनिवार को भी रुक-रुककर कटान और बचाव कार्य चलता रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद धारा एप्रन से सटकर बह रही है। इससे कटान का खतरा बना हुआ है। नदी कभी शांत रहती है तो कभी अचानक बैकरोलिंग शुरू होने से कटान होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को गंडक नदी का डिस्चार्ज घटकर करीब 26 हजार क्यूसेक रह गया। इसके बावजूद बांध के इस हिस्से पर खतरा बरकरार है। ग्रामीण अशोक सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह और हीरालाल यादव ने बताया कि पिछले करीब 15-20 दिनों से इस हिस्से को कटान से बचाने के लिए अभियंताओं को दिन-रात काम करना पड़ रहा है।

वर्जन

बांध के किनारे रुक-रुककर हो रहे कटान को जीओ बैग की मदद से नियंत्रित किया जा रहा है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
- दीपरतन सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed