{"_id":"697e5e8ef2fd417b2d0e356e","slug":"farmers-were-given-information-on-how-to-increase-their-yields-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-153817-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों को दी पैदावार बढ़ाने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों को दी पैदावार बढ़ाने की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। सेवरही चीनी मिल के क्षेत्र में शनिवार को नरहवा गांव में गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गन्ने के क्षेत्रफल बढाने एवं बुआई के उन्नत तकनीक अपनाने के लिए गन्ना किसानों को जागरूक किया गया। पैदावार बढ़ाने के तरीके बताए गए।
चीनी मिल के महाप्रबंधक डा. रामवीर सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने से उपज और आय दोनों में वृद्धि होगी। इसके लिए जरूरी है कि गन्ना किसान आधुनिक तकनीक को अपनाकर कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करें। कम खेत में भी आधुनिक तकनीकी व वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती कर किसान उपज व आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने गन्ना बुआई से संबंधित जानकारियां भी दी।
स्वीकृत प्रजातियों की बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। इस दौरान बुआई में रिंग, वर्टिकल , एसएसटी विधि से गन्ना बुवाई, गन्ना छिलाई की सही तकनीक व गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन पर चर्चा हुई। मिल के उप महाप्रबंधक पशुपतिनाथ शाही साफ, जड़-पत्ती रहित गन्ना आपूर्ति के बारे में बताया।
उचित बुआई दूरी, ट्राईकोडर्मा के प्रयोग व बायो कंपोस्ट के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ाने पर जोर दिया। सहायक गन्ना प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने रोग प्रबंधन की जानकारी साझा किया।
Trending Videos