सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sanjay Sporting Club defeated Bettiah to reach the semi-finals.

Kushinagar News: संजय स्पोर्टिंग क्लब ने बेतिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Sporting Club defeated Bettiah to reach the semi-finals.
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। संजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित 48वीं संजय कप आल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले में मेजबान संजय स्पोर्टिंग क्लब बरवा राजापाकड़ ने आरएलएसवाई क्लब बेतिया, बिहार को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ में बरवाराजापाकड़ के जर्सी नंबर आठ खिलाड़ी हैप्पी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वें व 28वें मिनट में दो गोल दागे। इन गोलों से टीम को मजबूत बढ़त मिली व विपक्षी टीम दबाव में आ गई। मध्यांतर तक स्कोर 2-0 रहा।
Trending Videos

मध्यांतर के बाद भी बरवाराजापाकड़ का दबदबा कायम रहा। 50वें मिनट में फिरोज ने सटीक प्रहार करते हुए तीसरा गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद बेतिया की टीम ने खेल में वापसी का प्रयास किया। 60वें मिनट में बेतिया के खिलाड़ी विकास ने एक गोल कर स्कोर 3-1 किया, लेकिन इसके बाद कोई प्रभावी अवसर नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि सिकंदर शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रधान अशोक पाल ने किया। पूरे मुकाबले के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रेफरी की जिम्मेदारी खुर्शेद आलम ने निभाई। लाइन मैन के रूप में ज्ञानप्रकाश व प्रभात मिश्र तैनात रहे। उद्घोषणा की जिम्मेदारी प्रिंस शुक्ल व सोनू कुमार ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed