सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fazilnagar By-election: Nomination Process Begins, Electoral Buzz Intensifies

फाजिलनगर उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, बढ़ी चुनावी हलचल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fazilnagar By-election: Nomination Process Begins, Electoral Buzz Intensifies
विज्ञापन
कसया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर फाजिलनगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही संभावित प्रत्याशियों की आवाजाही बढ़ गई है। सपा उम्मीदवार ने सोमवार को दो सेट में पर्चा दाखिल किया।
Trending Videos

फाजिलनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए 16 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी। कसया तहसील परिसर में बनाए गए नामांकन काउंटर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर सर्वेश कुमार सिंह गौर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। अब तक कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, जबकि 13 अप्रैल तक एक प्रत्याशी द्वारा दो सेट में नामांकन दाखिल किया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश सिंह सोमवार को समर्थकों के साथ कसया तहसील पहुंचे और दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
स्थानीय स्तर पर चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता में इजाफा हो रहा है। माना जा रहा है कि नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आते-आते चुनावी माहौल और गर्म होगा। पर्चा दाखिला के दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, इलियास अंसारी, राजन शुक्ला, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed