{"_id":"6adbbd27720ef4f4590201ee","slug":"fir-against-driver-in-case-involving-womans-death-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-170759-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला की मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला की मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल रामरती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे मंटू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह हादसा तमकुही-पडरौना मुख्य मार्ग पर मठिया माफी खास गांव के पास हुआ था।
रामरती देवी 20 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे गोड़रिया बाजार से दवा लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान संतोष मद्धेशिया और भरत बैठा के घर के सामने तेज रफ्तार ई-रिक्शा (नंबर यूपी 57 सीटी 1180) ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा और उसके चालक नूर हसन को पकड़ लिया था। नूर हसन बंगाली पट्टी (देवीपुर), कुशीनगर का निवासी है। परिजन घायल रामरती देवी को संयुक्त जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान 12 अक्तूबर को रामरती देवी की मौत हो गई। गोरखपुर के गुलरिहा थाने की पुलिस ने 13 अक्तूबर को शव का पोस्टमार्टम कराया।
मां के अंतिम संस्कार के बाद मंटू गुप्ता ने 22 अक्तूबर को विशुनपुरा थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शनि जावला ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद।