{"_id":"6ae3bb5d2950c8988b061412","slug":"fir-registered-against-seven-people-including-two-women-for-robbery-and-vandalism-following-a-court-order-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171246-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर दो महिला सहित सात पर लूट-तोड़फोड़ की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर दो महिला सहित सात पर लूट-तोड़फोड़ की प्राथमिकी
विज्ञापन
तमकुहीराज। न्यायालय के आदेश पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र में दो महिला सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह शिकायत तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया टोला बंजारापट्टी निवासी तूफानी अली ने दर्ज कराई है।
शिकायत पत्र के अनुसार, तूफानी अली बाहर मजदूरी करते हैं। उनके छोटे भाई सलामुद्दीन की शादी डिबनी बंजरवा गांव में हुई थी। 7 जून 2026 को सलामुद्दीन की पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले में तुर्कपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने सलामुद्दीन और उनकी मां को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
इसके बाद डिबनी बंजरवा निवासी आशुद्दीन, अफजल, साहबजान, छोरेलाल, परवेज आलम उर्फ निजामी और दो महिलाएं तूफानी अली के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर की दीवारें तोड़ दीं और चार भैंस, तीन बकरी, दो बकरी के बच्चे तथा घर में रखे जेवरात लूटकर ले गए। पीड़ित जब घर लौटा तो उसे इस घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उस पर प्राण घातक हमला भी हुआ। थानाध्यक्ष तमकुहीराज चंद्रभान सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।