{"_id":"6ae3bbfac22320b11c08964f","slug":"married-woman-nisha-died-by-hanging-post-mortem-report-confirms-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171219-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हैंगिंग से हुई थी विवाहिता निशा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हैंगिंग से हुई थी विवाहिता निशा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई पुष्टि
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के इंदरपुर माफी गांव में विवाहिता निशा (21) की मौत हैंगिंग से हुई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तथ्य की पुष्टि हुई है। मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिए गया।
सीओ खड्डा अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच की। उन्होंने घर पहुंचकर पड़ताल की और आरोपियों को रामकोला रेलवे स्टेशन से पकड़ा। इसके बाद आरोपी पति रोहित राजभर और सास सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
निशा की शादी 1 मई 2026 को सिधावे टोला, इंदरपुर माफी निवासी रोहित राजभर से हुई थी। निशा की मां संगीता राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही निशा का पति रोहित और सास सुमन दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। संगीता राजभर खोटही कोठी टोला की निवासी हैं। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप भी लगाया है। सीओ खड्डा अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित राजभर और उसकी सास सुमन को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।