{"_id":"69d5ea7b664729fc230d6a07","slug":"main-accused-in-kushinagar-police-encounter-firing-arrested-sustains-bullet-injury-to-the-leg-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़: किसान चौक फायरिंग का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़: किसान चौक फायरिंग का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
एसपी केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमें क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान हसनगंज-भिवरा मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाशों ने बाइक तेज कर दी और घेराबंदी होते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
मुठभेड़ करने वाली टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हसनगंज-भिवरा रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
Trending Videos
एसपी केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमें क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान हसनगंज-भिवरा मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाशों ने बाइक तेज कर दी और घेराबंदी होते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश की पहचान आदित्य साहनी (निवासी बभनौली, थाना कप्तानगंज) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आदित्य थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में किसान चौक के पास हुई फायरिंग की दो वारदातों में मुख्य अभियुक्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल,एक खोखा और दो जिंदा कारतूस,एक बाइक व 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।