{"_id":"69dffb4b15be2973af09d23f","slug":"nutritional-kits-distributed-to-tb-patients-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158131-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीबी मरीजों में वितरित की पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीबी मरीजों में वितरित की पोषण पोटली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सीएचसी के सभागार में सौ दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान के तहत चिह्नित क्षय रोगियों में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण पोटली का वितरण किया गया किया गया।
अभियान के दौरान मिले 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली दी गई। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि जनआंदोलन के माध्यम से ही क्षय रोग का समूल उन्मूलन संभव है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। टीबी के खिलाफ लड़ाई में मरीज, दवा, स्वास्थ्य विभाग की टीम और समाज के जागरूक लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है। सभी के सामूहिक प्रयास से जनपद को जल्द टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने जन्मदिन जैसे अवसर पर टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित करने की पहल को सराहनीय बताया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षक डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि टीबी मरीज दवा के साथ पोषणयुक्त आहार लेकर तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। अतिथियों का स्वागत एमओटीसी डॉ. आशुतोष पांडेय ने किया। आभार ज्ञापन एसटीएस शाहिद अंसारी ने किया। इस दौरान रविंद सिंह, डॉ. यूसुफ अली, आनंदपाल सिंह, अमित सिंह, रत्नेश यादव, राकेश पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, साबिर, पूनम भारती, विकास सिंह, घनश्याम प्रसाद मौजूद रहे।
Trending Videos