{"_id":"69f26f84d49eb4f767053979","slug":"dispute-with-wife-innocent-child-strangled-to-death-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158907-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी से विवाद, मासूम का घोंट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी से विवाद, मासूम का घोंट दिया गला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के जवहीं नरेंद्र गांव में मंगलवार भोर में पत्नी से विवाद के बाद पिता सलमान ने छह माह के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। मां की नींद खुली और काफी देर तक बच्चा कोई हरकत नहीं किया तो उसने शोर मचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर हरदोई के मूल निवासी पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
जवहीं नरेंद्र गांव निवासी नूर मोहम्मद की बेटी रेशमी खातून की शादी चार साल पूर्व हरदोई जिले के रहने वाले सलमान के साथ हुई थी। शादी के बाद से सलमान पत्नी को लेकर लुधियाना समेत अलग-अलग शहरों में रहकर काम करता था। उसका छह माह का बेटा जीशान था। करीब एक माह पहले पत्नी बच्चों को लेकर सलमान अपनी ससुराल आया। यहीं पर रहकर वह मजदूरी कर परिवार चलाता था। रेशमी खातून ने बताया कि देर रात सलमान विवाद करने लगे और बार-बार बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगे।
Trending Videos