सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middlemen Flee ARTO Office, Clerks Spotted at Counters

Kushinagar News: एआरटीओ कार्यालय से भागे दलाल...काउंटर पर नजर आए बाबू

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Middlemen Flee ARTO Office, Clerks Spotted at Counters
एआरटीओ कार्यालय में खिड़की पर कतार में लगे लोगों के दलालों को ढूंढते आरआई।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। एआरटीओ कार्यालय में बुधवार को दलाल नजर नहीं आए। काउंटर पर बाबू बैठकर काम करते दिखे। काउंटर पर कतार में खड़े लोगों से आरआई जानकारी ले रहे थे। पूछ रहे थे कि कोई दलाल या दूसरे का काम लेकर तो नहीं आया है। कैंपस में भी भीड़ कम रही। दोपहर 12 बजे तक एआरटीओ कार्यालय में नहीं पहुंंचे थे।
Trending Videos

कार्यालय में तैनात अधिकतर बाबू जिले के रहने वाले हैं और पांच साल से अधिक समय से तैनात हैं। इसके चलते मनमानी करते हैं। एआरटीओ ने पटल सहायकों को दलाल की मदद लेने या अपने काउंटर पर बैठाकर काम कराने विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में दलालों का इस कदर बोल बाला है कि मंगलवार को बाबू की कुर्सी पर बैठकर बेखौफ दलाल विभागीय काम निपटा रहे थे। बुधवार के अंक में ..अफसर नदारद, दलालों के हवाले एआरटीओ कार्यालय.. शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद दलालो ने एआरटीओ कार्यालय में कदम नहीं रखा। जिन बाबुओं के काउंटर पर दलाल बैठकर काम कर रहे थे, उनसे एआरटीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
सूत्रों ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में दलाल का जाल काफी दिनों से सक्रिय हैं, बाबुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन विभागीय अफसरों की मेहरबानी से इनका सिक्का बुलंद रहता है। यहीं वजह है कि गेट से लेकर बाबुओं के कार्यालय तक दलालों का नेटवर्क सक्रिय है। आरआई आरडी वर्मा काउंटर पर कतार में खड़े लोगों से जानकारी ले रहे थे, कैंपस में भी भीड़ कम दिखी,कई बाबू देर से कार्यालय पहुंचे। वहीं बेतरतीब तरीके से फर्श पर रखे गए फाइलों को सुरक्षित रिकार्ड रूम में रखने के लिए एआरटीओ ने निर्देश दिया है। एआरटीओ का दावा है कि अधिकांश पुरानी फाइल इसमें हैं, जिनका रिकार्ड कंप्यूटर में सेव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed