सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trees and Poles Uprooted, Power Outage Amidst Storm and Rain, Eight Injured

Kushinagar News: आंधी-बारिश में पेड़ व पोल-तार टूटे, बिजली ठप...आठ लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Trees and Poles Uprooted, Power Outage Amidst Storm and Rain, Eight Injured
बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूलभरी आंधी से गाड़ी की लाइट जलाकर जाते चा
विज्ञापन
पडरौना। एक पखवाड़े से गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार की शाम तेज आंधी और झमाझम बारिश से राहत मिल गई तो आंधी से तार-पोल गिर गए। इससे बिजली ठप हो गई। कई सड़कों पर पेड़ की डालियां गिरने से आवागमन बाधित हुआ। इस दौरान आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।
Trending Videos

कसया व खड्डा इलाके में जर्जर दीवार और हाई मास्ट गिरने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। रामकोला के बड़हरा बाबू में झोपड़ी गिरने से बुजुर्ग घायल हो गया। कटरेन गिरने से सेवरही नगर पंचायत का नाै वर्षीय रेहान घायल हो गया और सिसवा मठिया की 12 वर्षीय पूजा का हाथ कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 5:30 बजे आसमान में काले बादल छाने के साथ पडरौना शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे चारों तरफ अंधेरा छा गया। गरज-चमक के साथ करीब 30 मिनट हुई झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। कई दुकानों में पानी घुस गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के सरगटिया के कृषि वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने दो मई तक जिले में मौसम के बदलाव की संभावना जताई है। एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद गिरे तार और पोल का आकलन हो पाएगा। जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
कसया संवाद के अनुसार, शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा के चलते क्षेत्र की कई सड़कों पर पेड़ की डालियां गिर गईं। सुकरौली संवाद के अनुसार, आंधी के कारण अंधेरा छा गया। कस्बे के ओवरब्रिज के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसके चलते कस्बा समेत आसपास के गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से लाल छपरा, पगार, खोटही, फुलवरिया, धोधरही आदि गांवों में अंधेरा छा गया। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दिनेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, अंशू सोनी, रामू, संतोष यादव आदि लोगों ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत मिली है।

उजारनाथ संवाद के अनुसार, बारिश ने एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं गन्ने की सिंचाई की बाट जोह रहे किसानों को भी राहत मिली। सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी किसान पारस ने बताया कि इस बारिश से मूंग, मक्का, भिंडी और उरद जैसी फसलों की सिंचाई की चिंता काफी हद तक खत्म हो गई है। मोगलपुरा निवासी रफीक अली ने कहा कि समय पर हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से खेतों में नमी लौटने के साथ ही फसलों की बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे किसानों को अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ गई है।
0

जर्जर दीवार और हाई मास्ट गिरने से महिला समेत चार घायल
-खड्डा क्षेत्र के मठिया गांव और कसया थाना क्षेत्र के सेखवनिया चौराहा पर हुआ हादसा
कसया/खड्डा। आंधी से खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई, जबकि कसया थाना क्षेत्र के सेखवनिया चौराहे पर हाईमास्क का पोल गुमटी पर गिर गया। इससे गुमटी के पास छिपे तीन लोग घायल हो गए। मठिया की 40 वर्षीय प्रमिला पत्नी राजकुमार गुप्ता अपने घर के पास लगे निजी नल पर पानी भर रही थीं। बगल में रेनू गोंड के मकान की लगभग सात फीट ऊंची दीवार गिर पड़ी। प्रमिला उसमें दब गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, सखवनिया चौराहा हाईमास्क पोल गिरने से सखनिया निवासी दस वर्षीय निकेश, हरका निवासी 40 वर्षीय परमहंश,पड़री निवासी 16 वर्षीय मोहन घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है।
0
सुकरौली में आंधी से बिजली तार व पोल गिरा, आपूर्ति बाधित
सुकरौली। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए, वहीं एक जगह बिजली का पोल भी धराशायी हो गया। कस्बे के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिजली के खंभे तक नहीं टिक सके। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोगों से टूटे तारों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बुजुर्ग पर गिरी झोपड़ी, घायल
रामकोला। क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव में बुधवार की शाम आई तेज हवा और बारिश के चलते एक 55 वर्षीय बुजुर्ग पर झोपड़ी गिर गई। इससे वे घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव के 55 वर्षीय रमाशंकर बुधवार की शाम तेज हवा के साथ आई बारिश के दौरान अपनी झोपड़ी में बैठे थे। तेज हवाओं के चलते झोपड़ी गिर गई, जिसके चपेट में आने से रमाशंकर घायल हो गए। परिजन उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
छत से कटरेन पर गिरी युवती, घायल
मथौली। कस्ब के सिरिसिया गांव में बारिश के दौरान छत पर रखे कपड़े लाने गई एक 21 युवती वर्षीय युवती अनियंत्रित होकर छत से कटरैन पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल देख परिजन उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। कस्बा के सिरसिया गांव में निवासी 21 वर्षीय गुड़िया साहनी बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे आई आंधी के दौरान छत पर सूखने के लिए रखे कपड़े लेने गई थी। उसी दौरान चली तेज हवा से वह अनियंत्रित हो गई, जिससे पास के कटरैन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें तत्काल मथौली सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां उनका इलाज चल रहा है।

बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूलभरी आंधी से गाड़ी की लाइट जलाकर जाते चा

बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूलभरी आंधी से गाड़ी की लाइट जलाकर जाते चा

बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूलभरी आंधी से गाड़ी की लाइट जलाकर जाते चा

बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूलभरी आंधी से गाड़ी की लाइट जलाकर जाते चा

बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूलभरी आंधी से गाड़ी की लाइट जलाकर जाते चा

बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूलभरी आंधी से गाड़ी की लाइट जलाकर जाते चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed