सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute with Wife: Innocent Child Strangled to Death

Kushinagar News: रात 11 बजे के बाद बजाया डीजे तो संचालकों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute with Wife: Innocent Child Strangled to Death
विज्ञापन
पडरौना। मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे की धुन पर नृत्य व फरमाइशी गीत को लेकर हो रहे विवाद हत्या तक पहुंच जा रहे हैं। चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में डीजे की धुन पर नृत्य को लेकर तीन दिन पूर्व सुबोध गुप्ता की हत्या के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।
Trending Videos

रात 11 बजे के बाद डीजे बजाने पर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसका पता लगाने के लिए इसके लिए चौकीदारों की मदद ली जाएगी। सट्टा लिखते समय डीजे बजने के तय समय का जिक्र करना होगा। हालांकि पहले भी 11 बजे रात के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी थी, लेकिन अनुपालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरैया महंथ पट्टी क्षेत्र में तिलक समारोह में डीजे की धुन पर नृत्य को लेकर विवाद में सुबोध की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद डीजे संचालन को लेकर एसपी की ओर से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने और भीड़ के अनियंत्रित होने से विवाद की स्थिति बन रही है, जो गंभीर वारदात में बदल जाती है। सुबोध हत्याकांड इसका उदाहरण है। एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय के बाद डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
आयोजनों में डीजे बंद करने का समय दर्ज करना अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि जवाबदेही तय की जा सके। साथ ही गांव स्तर पर चौकीदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे कार्यक्रमों की सूचना पहले से पुलिस को दें, जिससे निगरानी रखी जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम केवल नियम लागू करने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। हर साल डीजे पर फरमाइशी गीत और डांस के बाद विवाद हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की नजर अब हर आयोजन पर रहेगी, ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed