फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Proposal for two new bypasses in Hata; will provide relief from traffic jams.

Kushinagar News: हाटा में दो नए बाइपास का प्रस्ताव, जाम से मिलेगी निजात

Mon, 20 Jul 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Proposal for two new bypasses in Hata; will provide relief from traffic jams.
हाटा। नगर को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। लोक निर्माण विभाग की वर्ष की कार्ययोजना में नेशनल हाईवे से देवरिया मार्ग तक तथा नेशनल हाईवे से कप्तानगंज मार्ग तक दो नए बाइपास मार्गों के निर्माण के लिए करीब 54 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल किया गया है। प्रस्ताव को क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में माना जा रहा है।
विज्ञापन


कस्बे में दोनों बाइपास बनने से भारी वाहनों को नगर के अंदर प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे हाटा कस्बे में लगने वाले रोजाना के जाम से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही देवरिया, कप्तानगंज, कसया और गोरखपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी। कार्ययोजना में इन दोनों बाइपास के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को भी स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें हाटा-अहिरौली बाजार-पिपराइच मार्ग का निर्माण एवं चौड़ीकरण सहित प्रस्ताव में करीब 80 परियोजनाएं शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हाटा विधानसभा क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।लोगों का कहना है कि नगर में लगातार बढ़ते यातायात के कारण बाइपास की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। यदि प्रस्तावित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाता है, तो न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। लोगों ने सरकार से इन परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देकर समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की है। विधायक की पहल पर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed