फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood alert issued following rains; surveillance at dams stepped up.

Kushinagar News: बारिश के बाद बाढ़ खंड अलर्ट, बांधों पर बढ़ाई गई निगरानी

Mon, 20 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Flood alert issued following rains; surveillance at dams stepped up.
भैसहा गांव के पास छितौनी तटबंध से टकरा रही  नदी। (संवाद) - फोटो : Samvad
तमकुहीरोड। नारायणी नदी का डिस्चार्ज पिछले 24 घंटे से करीब 1.24 लाख क्यूसेक बना हुआ है। हर घंटे हो रहे उतार-चढ़ाव और लगातार बारिश के कारण नरवाजोत से अहिरौलीदान तक तटबंधों के अधिकांश हिस्सों पर पानी का दबाव है। बारिश के बाद बाढ़ खंड विभाग पूरी तरह सतर्क है। बांधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बारिश ने तटवर्ती गांव वालों की चिंता बढ़ा दी है। परियोजना स्थलों पर पानी भर जाने से अमवा खास, एपी, नरवाजोत और छितौनी बांध पर बाढ़ बचाव कार्य बंद है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अवर अभियंताओं ने बताया कि रविवार को बारिश के बाद तीनों बांधों पर 386 से अधिक रेनकट हो गए हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो पानी बढ़ने पर तबाही मच सकती है। बारिश बंद होने के बाद अभियंता तटबंधों की निगरानी के साथ स्लोप निर्माण कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में नरवाजोत से अहिरौलीदान तक करीब साढ़े 17 किलोमीटर लंबाई में नारायणी नदी बहती है। लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से नरवाजोत, पिपराघाट, जवही दयाल, घघवा जगदीश, बिरवट कोन्हवलिया, नोनियापट्टी, कचहरी टोला, डीह टोला और अहिरौलीदान के पास नदी तटबंध से सटकर बह रही है। इससे तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परियोजना स्थलों पर पानी भरा है। डिस्चार्ज कम होने पर बैकरोलिंग के साथ कटान का खतरा बढ़ सकता है। खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड के अभियंताओं ने तटबंधों पर स्लोप निर्माण कार्य तेज कर दिया है। साथ ही संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है। रविवार को भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन तटबंधों का निरीक्षण करते रहे।
तटबंध के किनारे रहने वाले अशोक सिंह पटेल, पप्पू यादव, सहदेव चौहान, बाबूलाल निषाद और ब्यास कुशवाहा ने बताया कि जुलाई का आधा महीना बीतने के बावजूद परियोजना अधूरी है। यदि यही स्थिति रही तो तटबंध की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है। रेनकट के कारण अमवा बांध काफी कमजोर हो गया है।

-
तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। बचाव एवं सुरक्षा कार्य भी जारी है। फिलहाल सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। बारिश बंद होते ही रेनकट को ठीक कराया जाएगा और बाढ़ बचाव के अधूरे कार्य को पूरा कराया जाएगा। कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। -महेश कुमार, एक्सईएन, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed