फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Party workers staged a sit in protest demanding the release of the SP chief.

Kushinagar News: सपा मुखिया की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Party workers staged a sit in protest demanding the release of the SP chief.
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में  धरना प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।संवाद
पडरौना। दिल्ली स्थित जंतर-मंतर से सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तार के विरोध में मंगलवार की शाम सपा कार्यकर्ताओं कलक्ट्रेट समेत जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारा लगाते हुए पूर्व सीएम की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार लाठियां बरसा कर लोगों की आवाज दबाना चाह रही है। लेकिन सपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता को बिना किसी सबूत के राजनीतिक द्वेष के कारण जेल भेजा गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जब तक रिहाई नहीं होगी, तब तक सपा का आंदोलन जारी रहेगा। हम जनता के बीच जाएंगे और सरकार की सच्चाई बताएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, बजरंगी यादव, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने हा कि भाजपा सरकार युवा विरोधी है। अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं पर बर्बरता के साथ पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह, डाॅ. केके यादव, रमेश यादव, विजय यादव, शैलेश यादव, राकेश पांडेय, संतोष कुशवाहा, मोहमद आरीफ़, पिंटू यादव, अनिल यादव, ब्राम्हदेव पांडेय, मुलायम यादव, मिन्हाज आलम, इमदाद हुसैन, अजहर अली आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज संवाद के अनुसार तमकुहीराज थाना परिसर में सपा नेता डॉ. उदयनारायण गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार शाम करीब सात बजे कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई तक धरने पर बैठने की चेतावनी दी। पुलिस के समझाने-बुझाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक कासिम अली, अवधनाथ ठकुराई, सुरेश यादव, बीएन कुशवाहा, बबलू अली, तीर्थराज गिरी, पंकज यादव , राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
कसया संवाद के अनुसार दिल्ली के जंतर मंतर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने प्रसुन्न जायसवाल की अगुवाई मं कसया गांधी चौक पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने सपा मुखिया की रिहाई की मांग की। इस दौरान जिला प्रवक्ता अमित शुक्ल, शमशाद सोनू, जितेंद्र वर्मा, विश्वजीत बिरजू, रवि मद्धेशिया, वरुण यादव, दीपक यादव, अरविंद जायसवाल, गुडडू, जुल्फिकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed