फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raid conducted following a complaint regarding illegal fertilizer storage; fertilizer seized.

Kushinagar News: अवैध खाद भंडारण की शिकायत पर छापा, जब्त किया गया उर्वरकए

Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted following a complaint regarding illegal fertilizer storage; fertilizer seized.
कसया। मठिया विशंभर माधोपुर टोला के एक मकान में डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर में छापेमारी की गई। मकान के अंदर अलग-अलग कंपनियों की अवैध खाद मिली। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने उसे जब्त कर लिया। जांच के लिए खाद के नमूने एकत्र किए गए।
विज्ञापन

मठिया विशंभर माधोपुर की संध्या उपाध्याय ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कृष्ण कुमार कुशवाहा अपने मकान में अवैध तरीके से नकली उर्वरक रखकर बेचते हैं। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह पहुंचे और कृष्ण कुमार कुशवाहा के घर छापेमारी की। मकान के अंदर पोटाश की 30 बोरियां, कृफको यूरिया की दो बोरियां, इफको यूरिया की दो बोरियां, डीएपी की पांच बोरियां, एनपीके की सात बोरियां और अमोनियम सल्फेट के दो बोरियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बोरी खुली थी। कृषि विभाग की टीम ने सभी उर्वरकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए कसया थाने भेज दिया। साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए उर्वरकों के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम में उप जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव, एडीओ कृषि राम नगीना कुशवाहा, एडीओ प्लांट प्रोडक्शन सौरभ सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed