फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Upset over being scolded by her son, a woman jumped into a canal.

Kushinagar News: बेटे की डांट से क्षुब्ध महिला ने नहर में लगाई छलांग

Wed, 22 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Upset over being scolded by her son, a woman jumped into a canal.
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे की डांटने से नाराज 40 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बड़ी गंडक नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते नहर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सीएचसी दुदही ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। हालांकि,तबीयत ठीक होने के बाद महिला ने घर जाने से इंकार कर दिया। महिला सुबह से ही बिना बताए कहीं चली गई थी। शाम को उसका 16 वर्ष का बेटा चाफ क्षेत्र में ट्रेन से कटी एक महिला को देखने के लिए गया था। इस दौरान उसने अपनी मां को एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जाते देखा लिया। शाम को जब महिला घर पहुंची तो बेटे ने उसे डांट लगाई, तो वह घर से 500 मीटर दूर बड़ी गंडक नदी में कूद गई। इस संबंध में एसओ शनि कुमार जावला ने कहा कि महिला को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed