{"_id":"6a5fdd961508499fa3048322","slug":"young-woman-climbs-tower-insisting-on-marrying-her-lover-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164175-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवापट्टी। चौबेया पटखौली गांव के सेमरा टोला में मंगलवार को सुबह युवती मोबाइल टावर पर चढ़कर खुदकुशी की धमकी देने लगी। वह प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी, जबकि घर वालों ने दूसरी जगह रिश्ता तय किया है। इससे युवती नाराज थी। पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाने के बाद युवती को टावर से उतारकर थाने ले गई। पुलिस परिजनों की मौजूदगी में युवती से पूछताछ कर रही है।
यहां की युवती सुबह करीब सात बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कहने लगी कि जब तक परिजन उसकी शादी उसके प्रेमी से कराने के लिए तैयार नहीं होंगे, वह नीचे नहीं उतरेगी। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने टावर के आसपास भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
पुलिस ने बताया कि युवती की शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी है और दहेज के रूप में कुछ धनराशि अग्रिम भी दी जा चुकी है। वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसी से विवाह करने की जिद पर टावर पर चढ़ गई। सुबह सात बजे से 11 बजे तक चार घंटे घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मान-मनौव्वल पर युवती नीचे उतर आई। पुलिस उसे थाने ले गई। उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि युवती को सुरक्षित उतार लिया गया है। उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी भी पारिवारिक या सामाजिक विवाद का समाधान बातचीत और कानून के दायरे में करें।