सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raid to Arrest JD(U) MLA Pappu Pandey; Operation Lasts Five Hours

Kushinagar News: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए छापा, पांच घंटे चली कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Raid to Arrest JD(U) MLA Pappu Pandey; Operation Lasts Five Hours
कुशीनगर : बिहार के हथुआ में खड़ीं पुलिस की गाड़ियां। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना(कुशीनगर)। जमीन घोटाले के मामले में बिहार के कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके बाहुबली भाई सतीश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की सुबह पुलिस ने एक साथ उनके कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। तीनों आरोपी फिलहाल भूमिगत बताए जा रहे हैं।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब छह बजे एसडीपीओ सदर प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में 40 गाड़ियों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने हथुआ स्थित पेट्रोल पंप सह विधायक आवास और तुलसिया गांव में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज विनय तिवारी ने बताया कि जिले के अलावा पटना और वाराणसी में भी संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। वहीं, मामले में नामजद सीए राहुल तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गुरुग्राम रवाना की गई है। बताया जाता है कि गोपालगंज एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जिला जज राजेंद्र पांडेय द्वारा वारंट जारी होने के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।त

कुशीनगर : बिहार के हथुआ में खड़ीं पुलिस की गाड़ियां। स्रोत-सोशल मीडिया

कुशीनगर : बिहार के हथुआ में खड़ीं पुलिस की गाड़ियां। स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed