सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   600 beneficiaries of urban housing received the first installment

Lakhimpur Kheri News: शहरी आवास के 600 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
600 beneficiaries of urban housing received the first installment
कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम के दौरान आवास के लाभार्थी। स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत जिले के 600 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। खातों में पैसा पहुंचने पर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
Trending Videos

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल पक्का घर देने की योजना नहीं, बल्कि गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य देने का माध्यम है। उन्होंने लाभार्थियों से आवास निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह योजना गरीबों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की सौगात है। वहीं एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के करीब 90 हजार लाभार्थियों को एक क्लिक के जरिए एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त भेजी है, जिसमें खीरी जिले के नगरीय निकायों के 600 लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed