{"_id":"69b9169f7d6d874a6d0d60a5","slug":"lekhpals-showcase-their-prowess-in-badminton-and-volleyball-competitions-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लेखपालों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लेखपालों ने दिखाया दम, विजेताओं को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 02:23 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में लेखपाल संघ धौरहरा के तत्वाधान में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के लेखपालों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शशिकांत मणि विशिष्ट अतिथि तहसीलदार आदित्य विशाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से साथियों में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने इसे एक नवाचार बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और विजेताओं को एसडीएम शशिकांत मणि ने सील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लेखपाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।