सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhim Army district general secretary received threats from a foreign number

Lakhimpur Kheri News: भीम आर्मी जिला महामंत्री को विदेशी नंबर से मिली धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army district general secretary received threats from a foreign number
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महराजनगर निवासी भीम आर्मी के जिला महामंत्री एडवोकेट शफीक अहमद को विदेशी नंबर से फोन कर धमकी दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

शफीक अहमद ने बताया कि 14 मार्च की सुबह करीब 3:56 बजे से 4:03 बजे के बीच विदेशी नंबर से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कॉल करने वाले ने 29 मार्च को विलोबी मैदान में प्रस्तावित सांसद चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed