{"_id":"69bafd685d8d16c4800d1e75","slug":"tension-erupts-after-the-idol-of-goddess-durga-is-broken-in-the-temple-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170672-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की खंडित, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की खंडित, तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों को शांत करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के वन बुधेली गांव में मंगलवार रात मंदिर में रखी मां दुर्गा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
बताया गया कि अज्ञात लोगों ने ईंट से वार कर मूर्ति को खंडित किया और मंदिर परिसर में रखी भगवान शंकर की शिला को भी नुकसान पहुंचाया। सुबह पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने जब यह देखा तो गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना पर थाना प्रभारी सुनील मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान जियनलाल ने बताया कि पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुजारी राजेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खंडित मूर्ति का विधि-विधान से विसर्जन कराया गया है और नई प्रतिमा मंगाई जा रही है।
Trending Videos